अच्छी खबर : अब कप्तान थाने में लगाएंगे जनता दरबार, धनसोई से हुआ श्री गणेश

0
288

– आम जन से होगा सीधा संवाद, थानेदारों की खुल सकती है कलई
बक्सर खबर। आम जन की अक्सर शिकायत रहती है। पुलिस हमारी सुनती नहीं। थाने पर सिपाही से लेकर दरोगा कोई सीधे मुह बात नहीं करता। लोगों को नाहक परेशान किया जाता है। इस तरह का आचरण करने वाले पुलिसकर्मी सजग हो जाए। क्योंकि पुलिस कप्तान स्वयं ही थानों में जनता दरबार लगाने वाले हैं। इसकी शुरुआत एसपी शुभम आर्य ने बुधवार को धनसोई से कर दी है। वे थाने गए और लोगों से सीधा संवाद किया। कई सैकड़ों की संख्या में लोग कप्तान से मिलने पहुंचे। सबने अपनी-अपनी बात कही।

कुछ ने थानाध्यक्ष के खिलाफ भी शिकायत की। इस वजह से थानेदार को फटकार लगी। इससे लोगों में विश्वास जगा। कोई ऐसा है जो आम जन की बातें सुनता है। दूसरे पुलिस वालों को भी पता चला। अगर लोगों की बातें नहीं सुनी तो कप्तान के सामने ही कलई खुल जाएगी। जैसा की बुधवार को धनसोई में देखने को मिला। यह पहल उन सभी थानाध्यक्षों के लिए चेतावनी की तरह है। जो अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतते हैं। अभी तो इसकी जनता दरबार की शुरुआत भर हुई हैं।

इसका आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकता है। जो पुलिस कर्मी सजग होंगे। वे अपनी कर्तव्यपरायणता में सुधार लाएंगे। विभागीय सूत्रों की माने तो ऐसा जनता दरबार प्रत्येक थाने में लगना है। इसके लिए मुख्यालय से भी निर्देश प्राप्त है। जिन थानों में कप्तान का आगमन होगा। वहां के ग्रामीणों को दो-तीन पूर्व ही इसकी सूचना दे दी जाएगी। जिससे लोग तय तिथि को पहुंचकर अपनी समस्या से पुलिस को अवगत करा सकते हैं।
धनसोई थाने में लोगों की शिकायत सुनते एसपी शुभम आर्य
विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here