शौच करने गए युवक को मारी गोली, घायल

0
2291

बक्सर खबर। सुबह 6:30 बजे के लगभग घर से बाहर शौच के लिए निकले युवक को तीन लोगों ने गोली मार दी। घायल अजीत कुशवाहा (30) को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। गोली उसके हाथ में लगी है।

उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। घायल के अनुसार उसके उपर दो गोलियां चली। जिसमें से एक उसे आ लगी। पुलिस की मानें तो घटना के पीछे भूमि विवाद भी वजह हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here