-बह्मपुर के समीप हुई दुर्घटना, लोगों ने चालक को पहुंचाया अस्पताल
बक्सर खबर। बक्सर-आरा एनएच 922 पर मंगलवार को सुबह नौ बजे के लगभग गैस टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया। यह घटना ब्रह्मपुर थाना की सीमा से लगे महाराजगंज गांव के समीप हुई है। लोगों ने सड़क पर जलते टैंकर को देखा तो पुलिस को सूचना दी। चालक घायल था। उसे पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया। यह दुर्घटना कैसे हुई। पूछने पर ब्रह्मपुर की पुलिस ने बताया टैंकर बक्सर से आरा की तरफ जा रहा था।
जहां दुर्घटना हुई। वहां सड़क के मध्य लगे फूलों को एनएचआई का टैंकर पानी दे रहा था। टैंकर उसी से जा टकराया। जिसके कारण उसके इंजन में आग लग गई। चालक घायल था। चुकी दुर्घटना शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई है। इसी वजह से घायल को भी वहीं के अस्पताल में भेजा गया है। लोगों ने बताया ट्रक के इंजन में आग लगी थी। पिछे गैस का टैंकर था। जो खाली था, अगर वह भरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।






























































































