‌‌‌बक्सर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं गंगा

0
366

-फिलहाल पानी में ठहराव की बात कह रहा है जल आयोग
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। केन्द्रीय जल आयोग की माने तो बुधवार की सुबह पानी का उच्चतम स्तर 60.39 था। अर्थात खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर पानी बह रहा है। अपने जिले में खतरे का बिंदु 60.32 मीटर है। उससे एक मीटर नीचे 59.32 चेतावनी बिंदु है। केन्द्रीय जल आयोग के कर्मियों ने बताया पिछले चार दिनों से बढ़ रहा गंगा का पानी मंगलवार को खतरे का निशान पार कर गया था। बुधवार की सुबह आठ बजे के बाद पानी में ठहराव देखा जा रहा है।

खतरे के निशान से उपर पानी आने की वजह से मुफस्सिल थाना के चौसा गोला व बनारपुर गांव के मध्य चौसा-रामगढ़ पथ पर पानी चढ़ गया है। कर्मनाशा में दबाव बढ़ने के कारण बनारपुर गांव के कई घर पानी से घिर गए हैं। इसके अलावा ठोरा में भी दबाव बढ़ गया है। इस वजह से सदर प्रखंड के गोविनापुर, चकरहसीं मार्ग पर भी पानी चढ़ा हुआ है। इटाढ़ी के खतिबा मोड तक ठोरा के किनारे बसे कई गांव प्रभावित हैं। हालांकि घरों में पानी नहीं भरा लेकिन, सैकड़ों बीघा में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी शहर के प्रमुख गंगा घाटों पर गोताखोर नजर नहीं आ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here