फाउंडेशन स्कूल के छात्रों का धमाल

0
471

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड में जबरदस्त प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक पाए                    बक्सर खबर। स्थानीय इटाढ़ी रोड के गुरुदास मठिया स्थित फाउंडेशन स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में यहां के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल, माता-पिता और शहर का नाम रोशन कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस सफलता के पीछे बच्चों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों का भरपूर सहयोग है। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

वाणिज्य संकाय में टैलेंट की चमक- आदित्य राज ने अंग्रेजी में झटके 98 अंक, प्रशांत कुमार ने अकाउंट्स, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स तीनों में 95-95 अंक लाकर कमाल कर दिया, निर्भय और सिमरन ने भी अकाउंट्स में 95 अंक पाए, दृष्टि राज ने फिजिकल एजुकेशन में पूरे 100 अंक लाकर सबको चौंका दिया। विज्ञान संकाय में भी कम नहीं रहे फाउंडेशन के बच्चे- शौर्यद्वीप ने केमिस्ट्री में 94, गणित में 92 और फिजिक्स में 87 अंक प्राप्त किए, इंजिल अमन ने केमिस्ट्री में 94 और बायोलॉजी में 93 अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया।                                                          10वीं कक्षा में भी छात्रों ने मारी बाजी – शांभवी ने विज्ञान में 98 और हिंदी व अंग्रेजी दोनों में 96-96 अंक लाकर टॉप पर रही, जागृति को अंग्रेजी में 96, अनुराग कुमार को गणित में 95 और तान्या राय को सोशल साइंस में 98 अंक मिले।

फाउंडेशन स्कूल के छात्र-छात्राएं

टॉप 10 में चमके ये चेहरे: 1. शांभवी – 96% 2. आदित्य राज – 93.2% 3. तान्या राय – 93% 4. प्रशांत कुमार – 92.4% 5. रौशनी बख्शी – 92.2% 6. शौर्यद्वीप – 92.2% 7. अमरनाथ – 92% 8. दिव्या – 92% 9. शिम्मी शर्मा – 90.6% 10. इंजिल अमन – 90.4% इनके अलावा अंशु, राखी, शालिनी, आशुतोष, प्रियांशु और शोऐब ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य विकास ओझा ने इस सफलता को “साझी मेहनत की जीत” बताते हुए सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। वहीं, अभिभावकों ने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि फाउंडेशन स्कूल न सिर्फ पढ़ाई बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का भी केंद्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here