-सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने जताया शोक
बक्सर खबर। बारुपुर पंचायत के पूर्व मुखिया नित्यानंद उपाध्याय का निधन हो गया है। आज एकादशी के दिन प्रातः: साढ़े दस बजे के लगभग उन्होंने अपने पैतृक निवास ग्राम भरखरा में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ वर्षों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। दो दिन पूर्व उनके स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आई। और अंतत: आज गुरुवार की उन्होंने अपने स्वजनों को अलविदा कह दिया।
आज अपराह्न साढ़े पांच बजे के लगभग चरित्रवन के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। ज्येष्ठ पुत्र विवेक आनंद उन्हें मुखाग्नी देंगे। दो वर्ष पूर्व इनके बड़े भाई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय का निधन हुआ था। उनके भतीजे व बारूपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने बताया श्राद्धकर्म से जुड़े सभी कार्य ग्राम भरखरा से संपन्न होंगे। पूर्व मुखिया के निधन पर उनके प्रियजनों और सामाजिक लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।

































































































