चुनाव चिन्हों के संग मैदान में उतरे अभ्यर्थी

0
564

-नगर परिषद चुनाव की तैयारी तेज, प्रत्याशियों को मिला सिंबल, खर्च सीमा व प्रचार नियमों की दी गई जानकारी                                                            बक्सर खबर। नगर परिषद बक्सर चुनाव को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में प्रतीक चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान उप मुख्य पार्षद पद के छह और वार्ड पार्षद पद के तीन वैध प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्हों का वितरण किया गया। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचन से जुड़े नियम-कायदों की स्पष्ट जानकारी दी गई। उप मुख्य पार्षद पद के लिए मिले ये चुनाव चिन्ह : 1. अंजली देवी – गेहूं की बाली 2. कुलसुम खातून – पीपल का पत्ता 3. बेबी देवी – घड़ा 4. मनीषा चौधरी – चश्मा 5. संजू देवी – कुल्हाड़ी 6. सोनू देवी – टेबल फैन

वार्ड पार्षद पद के लिए चिन्ह इस प्रकार : 1. किरण देवी – कलम और दवात 2. सपना देवी – ढोलक 3. हिना परवीन – टेंपू । निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में ई-वोटिंग को लेकर तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर प्रक्रिया को आसान बनाएंगी। इसमें वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, असाध्य रोग से पीड़ित, गर्भवती महिलाएं एवं अप्रवासी मजदूर भाग ले सकेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान अभ्यर्थी उप मुख्य पार्षद अधिकतम 8,40,000 रूपए और वार्ड पार्षद अधिकतम 40,000 रूपए तक खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा प्रचार के लिए वाहन सीमा भी निर्धारित की गई है: उप मुख्य पार्षद: 8 यांत्रिक दो/तीन पहिया या 4 हल्के वाहन वहीं पार्षद: 2 यांत्रिक दो/तीन पहिया या 1 हल्का मोटर वाहन इस्तेमाल कर सकते हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव तिथि 28 जून से 48 घंटे पूर्व, यानि 26 जून की शाम 5 बजे, चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। साथ ही सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की सख्त हिदायत दी गई। जनता की निगाहें अब चुनाव चिन्हों के साथ मैदान में उतरे प्रत्याशियों पर टिकी हैं। चुनावी माहौल में गर्मी धीरे-धीरे चढ़ने लगी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here