-पुरानी अदावत में हुई घटना, इलाज के लिए लाए गए बक्सर
बक्सर खबर। बगेन थाना के पोखरहां गांव में रविवार को गोलीबारी की घटना हुई। ग्रामीणों के अनुसार शिवजी पांडेय (45) एवं उनके पिता श्रीनाथ पांडेय (80) को गोली लगी है। हालांकि वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। क्योंकि शिवजी को हाथ में एवं उनके पिता को पैर में गोली लगी है। घटना सुबह दस बजे के लगभग की है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले यहां भूमि विवाद को लेकर हत्या हुई थी। वर्षो से चली आ रही रंजिश के कारण इससे पहले भी पोखरहां में हत्या हुई है। यह अदावत थमने का नाम नहीं ले रही। घायल पक्ष के लोगों ने बताया सुबह हम लोग अपने दरवाजे पर मौजूद थे। तभी प्रतिद्वंदी पक्ष जिनका घर सामने हैं। उन लोगों ने वहां से गोली चला दी। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।































































































