झूठी खबर लिखी तो विरोध में महिलाएं उतरी सड़क पर, जला अखबार

0
646

बक्सर खबर। पेशे से हॉकर एक युवक ने घर की पार्टी में डांस किया। एम अखबार ने उसे शराबी घोषित कर दिया। ऐसी झूठी खबर छाने वाले अखबार के खिलाफ आज गुरुवार को महिलाएं सड़क पर थी। उनके हाथ में अखबार की प्रतियां थीं। किला मैदान से महिलाओं का जुलूस निकला और माडल थाना के पास पहुंचा। जहां महिला विकास मंच के द्वारा हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की प्रतियां जलाई गयी। प्रदर्शनकारी विरोध में नारे भी लगा रहे थे।

अखबार के स्थानीय कार्यालय के संवाददाता के खिलाफ भी माइक से प्रदर्शनकारी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। महिलाओं के विरोध का कारण रहा कि कुछ दिन पहले इस अखबार ने ऐसी खबर छापी जिसमें युवा शक्ति संस्थान एवं महिलाओं को अपमानित करने वाले शब्द लिखे थे। प्रदर्शन में शामिल गोविंद जायसवाल जिनको निशाना बनाया गया था। सबसे आगे थे, उन्होंने कहा हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं। भ्रष्ट और दलाल किस्म के पत्रकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

add

मीडिया समाज का दर्पण है। उसका चोला ओढ़ कर बैठे पत्रकार हमारी ही नहीं मीडिया की छवि को भी गंदा कर रहे हैं। अगर आप दुर्भावना से ग्रस्त व्यक्ति हैं तो आपको पत्रकारिता करने का हक नहीं है। ऐसे गंदे लोगों को स्वयं पद छोड़ देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान महिला विकास मंच की महिलाओं के अलावा उस पार्टी में शामिल तमाम महिलाएं थी। जिस पार्टी को दैनिक समाचार पत्र ने शराब डांस पार्टी करार दिया था। ज्ञात हो कि दो- तीन वर्ष पहले भी इस अखबार की प्रतियां जलाई गई थी। जिसको लेकर इस हिन्दी दैनिक की काफी किरकिरी हुई थी।
आप भी देख सकते हैं महिलाओं के विरोध का वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here