बक्सर खबर। शाहाबाद में एक नहीं तीन केन्द्रीय मंत्री हैं। क्या इस इलाके का विकास हुआ। यही हाल राज्य सरकार का है। उसके मंत्री भी हैं इस इलाके में। लेकिन, क्या मिला यहां के लोगों को। देश हो या राज्य दोनों जगह झूठे वादे करने वाली सरकार का साशन है। विकास होना तो दूर जिनके पास रोजगार था वह भी छीन गया। हमारी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में आपको सहयोग से इनको जवाब देगी। एनडीए हो या महागठबंधन। सबने बिहार को लूटा है। इससे पहले जंगलराज था अब महा जंगलराज है।
यह बातें प्रेस वार्ता के दौरान जनतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा अगले चुनाव में हमारी पार्टी बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लडेगी। 23 नवम्बर को इसका आगाज बक्सर के किला मैदान से किया जाएगा। पार्टी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। आज शाहाबाद में एक भी अच्छा अस्पताल नहीं है। लेकिन हमें मौका मिला तो स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ सबसे बडा काम किसानों के खेत को पानी देने के लिए किया जाएगा। नहर का जाल होगा, लघु उद्योग स्थापि होंगे। अनिल चौधरी ने कई दावे किए, और यह स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव लडेगी। उनके साथ जिले व प्रदेश के कई नेता मौजूद थे।































































































