रोजगार बढ़ाने पर तेजी से करें काम: मुख्यमंत्री नीतीश 

0
440

नावानगर इंडस्ट्रियल एरिया में सीएम का दौरा, बिहार के दूसरे विशेष आर्थिक जोन के रूप में किया जा रहा विकसित                                                                 बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जिले के नावानगर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। नावानगर को बिहार के दूसरे विशेष आर्थिक जोन के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है। सीएम ने यहां संचालित उद्योगों, चल रही तैयारियों और प्रस्तावित परियोजनाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक विकास की रफ्तार और बढ़े, ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा हो।सीएम ने सबसे पहले वरुण बेवरेज लिमिटेड के पेप्सीको बॉटलिंग प्लांट का दौरा किया, जहां पेप्सी, माउंटेन ड्यू, सेवेन-अप, स्लाइस, स्टिंग और निंबूज जैसे लोकप्रिय पेय तैयार होते हैं। लैब और क्वालिटी टेस्टिंग सिस्टम भी देखा। इसके बाद उन्होंने एसएलएमजी बेवरेज यानी कोका-कोला प्लांट और ड्रिंकिंग वाटर बॉटलिंग यूनिट का निरीक्षण किया। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, माइक्रो लैब और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी भी ली।

सीएम ने भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का भी जायजा लिया और प्लांट में निवेश, रोजगार और बाजार से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लगभग 125 एकड़ में प्रस्तावित विशेष आर्थिक जोन की तैयारी की समीक्षा की। सड़क, बिजली, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर हो रहे कार्य को देखकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि नावानगर बिहार का बड़ा औद्योगिक केंद्र बन सकता है, इसलिए विकास कार्य में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। नावानगर की मुख्य बातें- कुल भूमि : 439.68 एकड़, आवंटन योग्य भूमि : 383.58 एकड़, अब तक आवंटित : 337.07 एकड़, विशेष आर्थिक जोन के लिए चयनित : 126.51 एकड़, उपलब्ध सुविधाएं : डेडिकेटेड पावर फीडर, सोलर स्ट्रीट लाइट, नाला सिस्टम, महिला हॉस्टल, 24×7 सुरक्षा आदि। सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here