-शुक्रवार को अंतिम दिन, एनडीए के प्रत्याशी एक साथ करेंगे पर्चा दाखिल
बक्सर खबर। बक्सर विधानसभा सीट से गुरुवार को आठ लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें जन सुराज के उम्मीदवार तथागत हर्षवर्धन के अलावे ताफिर हुसैन हिन्दुस्तान विकास दल, रामप्रवेश सिंह यादव निर्दलीय, विनोद कुमार सिंह भारतीय सार्थक पार्टी, प्रमिला देवी निर्दलीय, विशेश्वर चौहान राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी, सोहन गोंड गोड़वान गणतंत्र पार्टी, धर्मराज सिंह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे।
वहीं राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सूरज प्रकाश संयुक्त किसान मोर्चा, धनंजय कुमार जन सुराज। वैसे बक्सर विधानसभा सीट के लिए कुल 27 लोगों ने फार्म खरीदा है। इसमें से कितने नामांकन करेंगे। इसकी तस्वीर शुक्रवार को साफ हो जाएगी। वहीं राजपुर से फार्म खरीदने वालों की संख्या कल तक सात थी। वहां से अभी तक तीन लोगों ने नामांकन किया है।

































































































