-आज शनिवार को अपराह्न तीन बजे ली अंतिम सांस
बक्सर खबर। डुमरांव महाराज चन्द्र विजय सिंह का निधन हो गया है। वे लगभग 78 वर्ष की आयु पूरी कर चुके थे। आज शनिवार को अपराह्न तीन बजे के लगभग दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना के अनुसार दो-तीन पहले उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था। वे रूटीन चेकप के लिए अस्पताल गए। पता चला कुछ गंभीर मामला है। वहीं अस्पताल में दाखिल हुए। शुक्रवार को स्वास्थ्य में ज्यादा खराब हुआ तो उन्हें आईसीयू में दाखिल करना पड़ा। लेकिन, शनिवार को अपराह्न तीन बजे चिकित्सकों ने स्पष्ट कर दिया कि अब महाराज चन्द्रविजय सिंह नहीं रहे। जैसे ही यह सूचना जिले में आई। शोक की लहर दौड़ गई।
कुछ वर्ष पहले ही उनके पिता महाराजा बहादुर कमल सिंह का निधन हुआ था। ज्येष्ठ पुत्र होने की वजह से चन्द्र विजय सिंह को महाराज मनाया गया। उसके बाद से चन्द्र विजय सिंह ज्यादा समय डुमरांव में गुजारने लगे। उनके छोटे भाई मानविजय सिंह भी यहां अक्सर आया-जाया करते थे। इनके पुत्र शिवांग विजय फिलहाल विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। हाल ही में वे जन सुराज से जुड़े थे। लेकिन, इस राजनीतिक तैयारी को भी इस दुखद घटना से गहरा धक्का लगा है। दूसरी तरफ राज परिवार में दुर्गा पूजा के दौरान तौजी परंपरा मनाने का चलन है। इस पर भी ग्रहण के बादल छा गए हैं। इनसे जुड़ी विशेष चर्चा अगली खबर में। नके पिछे पत्नी कनिका सिंह, दो पुत्र शिवांग विजय व समृद्ध विजय हैं।