बक्सर आने पर अनु को डीएम करेंगे सम्मानित

0
515

नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन से रचा इतिहास                                                                  बक्सर खबर। भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत में अनु कुमारी का बेहतरीन प्रदर्शन पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बन गया है। सिमरी प्रखंड के मुकुंदपुर गांव की बेटी अनु ने अपने दमदार खेल से भारत को पहला नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने नेपाल को 7 विकेट से हराकर यह ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया। जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने अनु से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी और कहा कि बक्सर लौटने पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें विशेष सम्मान दिया जाएगा।

डीएम ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, वरीय उप समाहर्ता सह खेल उपाधीक्षक आलोक नारायण वत्स ने भी अनु को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अनु ने देश के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। उनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से हर बाधा को पार किया जा सकता है। अनु फिलहाल मुंबई में हैं और उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here