‌‌‌ मायके वालों से आहत विवाहिता ने स्वयं को मारी गोली, हालत गंभीर

0
73

– आरा में हो रहा उपचार, पांच वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह
बक्सर खबर। अपने मायके वालों से आहत होकर विवाहिता ने स्वयं को गोली मार ली। घर वालों को जब यह पता चला तो वे उसे लेकर उपचार के लिए आरा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। सूचना के अनुसार उसका उपचार अभी चल रहा है। घायल का नाम आंचल सिंह है। वह ब्रह्मपुर थाना के वार्ड संख्या 14 निवासी प्रवीण कुमार सिंह की पत्नी है। सूचना के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है। मीडिया कर्मियों को उसके परिवार वालों ने बताया। 4 अक्टूबर 2021 को उसने प्रवीण कुमार सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था।

शादी को पांच वर्ष होने जा रहे हैं। लेकिन, मायके वालों ने उसे अभी तक नहीं अपनाया। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर गई थी। लेकिन, उन लोगों ने उससे बात नहीं की। उल्टे घर का दरवाजा भी बंद कर लिया। इससे आहत होकर वह अपने पति के घर लौटी। पति प्रवीण रघुनाथपुर में चल रहे सीमेंट प्लांट में सुपरवाइजर का काम करते हैं। वे घर पर नहीं थे। इसी दौरान उसने देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली। जब यह बात घर वालों को पता चली तो वे भागे-भागे मौके पर आए और उसे लेकर अस्पताल भागे। यहां एक सवाल सबके जेहन में कौंध रहा है।

आंचल को देसी कट्टा मिला कहां से ? हालांकि उसने पूछताछ में कहा है, उसे कट्टा किसी दूसरे के पास से मिला था। इस बारे में जब ब्रह्मपुर पुलिस से पूछा गया तो उनका कहना था। हमें घटना की सूचना मिली है। टीम को घायल का बयान दर्ज करने के लिए आरा के अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जांच चल रही है। वहीं दूसरी तरफ लोग आंचल के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। वह स्वस्थ्य हो जाए, नहीं तो एक घर उजड़ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here