-घर वापस लौटते समय एनएच पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
बक्सर खबर। एनएच 922 पर अज्ञात वाहन ने अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस वजह से उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम अमिर चंद गोड (55) था। वे भोजपुर जिला के ग्राम साहोडीह, थाना शाहपुर के निवासी थे। सूचना के अनुसार शुक्रवार को ब्रह्मपुर में किसी काम से आए थे। यहां से दिन के ग्यारह बजे के लगभग वापस लौट रहे थे।
रास्ते में पुरवा मोड के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना एक दिन पहले की है। आज शनिवार को उसकी खबर सोशल मीडिया में तैरने लगी। कुछ लोग उन्हें टमाटर बेचने वाला बता रहे हैं। लेकिन, जब उनके गांव के लोगों से संपर्क किया गया तो उनका कहना था। वे ब्रह्मपुर किसी व्यक्तिगत काम से गए थे। उनकी पत्नी की मौत कुछ वर्ष पहले हुई थी। वे दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। सभी बालिग हैं।
































































































