कांग्रेस का जन आक्रोश चौपाल: जनता की समस्याओं का उठाया मुद्दा

0
24

मगराव और चौसा में कार्यकर्ताओं ने घर-घर झंडा लगाया                                                                 बक्सर खबर। जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र के मगराव और सदर विधानसभा क्षेत्र के चौसा में कांग्रेस कमेटी द्वारा जन आक्रोश चौपाल और घर-घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पर्यवेक्षक मनीष पटेल ने शिरकत की। उन्होंने बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। निलंबित जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने राजपुर और बक्सर की विभिन्न जन समस्याओं को उठाया और उनके तत्काल समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर है और आगे भी रहेगी।

डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस कमेटी जिलें की हर समस्या के समाधान और गलत कार्यों के विरोध में मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की चौपाल प्रखंड और सभी पंचायतों में आयोजित की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि जन आक्रोश चौपाल और घर-घर कांग्रेस झंडा कार्यक्रम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक मिसाल कायम करेगा।कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे, प्रखंड अध्यक्ष राजा रमन पांडेय, वीरेंद्र राम, जितेंद्र राम, महेंद्र राम, लालजी राम, हरिंदर राम, कमलेश राम, महिमा शंकर उपाध्याय, संजय कुमार पांडेय, रविंद्र कुमार राय, अजय कुमार यादव, रंजीत गिरी, जितेंद्र गोस्वामी व अन्य लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here