-निर्माण सामग्री को देख भड़के ग्रामीण, रोका कार्य
बक्सर खबर। पंचायत स्तर पर पुस्तकालय का निर्माण हो रहा है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। आज रविवार को इससे जुड़ी खबर छोटका नुआंव पंचायत के पुलिया हाई स्कूल से आई। विद्यालय के परिसर में ही एक संस्था पुस्तकालय के लिए भवन का निर्माण कर रही है। छात्रों के हित को देखते हुए विद्यालय में भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है। लेकिन, निर्माण एजेंसी जो भवन बना रही है। उसकी नींव ही इतनी कमजोर रखी गई है। जिसे देखकर ग्रामीण भड़क उठे हैं। रविवार को यहां हो रहे निर्माण कार्य का वीडियो ग्रामीणों ने बक्सर खबर को भेजा।
जिसमें काम कर रहे मिस्त्री व मजदूर भी यह बता रहे हैं कि गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है। जमीन पर जो पिल्लर दिए जा रहे हैं। उसमें सरिया का उपयोग भी मानक के अनुरूप नहीं हो रहा। निर्माण सामग्री की हालत यह है। कोई चाहे तो डंडे से मार कर पिलर और नींव की ढ़ाई तोड़ दे। इसकी शिकायत करते हुए पुलिया उच्च विद्यालय समिति के अध्यक्ष अरुण राय व ग्रामीण युवा दीपक राय ने कहा। संबंधित एजेंसी वालों की मनमानी विद्या के मंदिर को कलंकित कर रही है। जो पुस्तकालय छात्रों के भविष्य संवारने के लिए बन रहा है। उसे एजेंसी वाले लूट रहे हैं। हम जिला प्रशासन के अधिकारियों से मांग करते हैं। इस भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए।































































































