‌‌‌ कप्तान का एक्शन : हटाए गए राजपुर व मुफस्सिल के थानाध्यक्ष

0
2796

-शंभु भगत को मुफस्सिल की कमान, ज्ञानप्रकाश जाएंगे राजपुर
बक्सर खबर। लगातार हुई हत्या की वारदातों के कारण एसपी ने राजपुर और मुफस्सिल के थानाध्यक्ष को पद से हटा दिया है। अब राजपुर के थानाध्यक्ष का कार्य धनसोई के थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह देखेंगे। राजपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मुफस्सिल की कमान डुमरांव के थानाध्यक्ष शंभू भगत को दी गई हैं।

वे इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी हैं। मुफस्सिल के वर्तमान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को पुलिस कार्यालय बक्सर में तैनात किया गया है। कप्तान द्वारा सोमवार की शाम इसका पत्र जारी किया गया। हालांकि पत्र में एक बात स्पष्ट नहीं है। डुमरांव व धनसोई के रिक्त हुए थानाध्यक्ष के पद पर किसकी तैनाती हुई है। संभव है, अगले एक-दो दिन में उसका निर्णय हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here