-डीएम-एसपी ने संयुक्त रुप से किया लोकार्पण
बक्सर खबर। पुलिस प्रशासन आम जन के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए पुलिस सप्ताह मना रही है। यह कार्यक्रम 22 से प्रारंभ होकर 27 तक चलेगा। मंगलवार को इसी कड़ी में बक्सर पुलिस नाम से एप होस्ट किया गया। जिसे डीएम अमन समीर व एसपी नीरज कुमार ने लांच किया। एसपी ने बताया आप घर बैठे इसके माध्यम से अपनी शिकायत कर सकते हैं।
साथ ही मामले की प्रगति के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा चरित्र प्रमाणपत्र, पॉसपोर्ट, खोया-पाया जैसे आवेदन भी किए जा सकते हैं। डीएम अमन समीर ने इस प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही लोगों और पुलिस के बीच डिजिटल माध्यम से सीधे जुडऩे का सार्थक प्रयास बताया।

मौके पर उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर, मुख्यालय डीएसपी इम्तेयाज अहमद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम और बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक लोग मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया एप का निर्माण एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा के समय में ही करा लिया गया था। लेकिन, आज इसकी विधिवत लांचिंग हुई है। आम जन को इससे बहुत लाभ मिलेगा। क्योंकि वर्तमान दौर में सबकुछ ऑनलाइन हो रहा है।






























































































