—-लोक सेवाओं में लगातार आठवीं बार रचा इतिहास बक्सर खबर। बक्सर जिले ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। लोक सेवाओं की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रदायगी में बक्सर ने मार्च की रैंकिंग में पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। ये लगातार आठवीं बार है जब बक्सर जिले ने यह गौरव हासिल किया है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में बक्सर जिले ने 100 में से 89.992 अंक हासिल किए।
उनके मार्गदर्शन में हर माह लोक सेवकों के साथ समीक्षा बैठक होती है, जिससे सेवा वितरण में सुधार सुनिश्चित होता है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा जारी रैंकिंग में भागलपुर को दूसरा और जहानाबाद को तीसरा स्थान मिला है। अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी ने कहा, “बक्सर की ये उपलब्धि बाकी जिलों के लिए प्रेरणा है। हम हर दिन सेवा के आवेदन और निपटान की मॉनिटरिंग करते हैं ताकि जनता को समय पर सुविधा मिले।”