बक्सर खबर। (माउथ मीडिया) । बड़े दिनों बाद बतकुच्चन गुरु से रविवार को मुलाकात हुई। पंचायत चुनाव के पहले से ही वे न जाने कहां चले गए थे। अब चुनावी कचकच समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले अचानक मिल गए। राम-सलाम हुआ तो कहने लगे। जनता परिवर्तन कर रही थी। पंचायत की कौन कहे ब्लॉक के ब्लॉक साफ हो गया। लेकिन, गुरु जनता का कबार लेगी। जब घटोतकच सब कुंडली मार के बइठा है। ए बार त अइसन-अइसन खेला हो रहा है। जौन अब से पहिले कबो नहीं हुआ था।
जौन मिला जेकर विरोध करके आया। ओही के समर्थन में लोटा लेके मनइ सब घुम रहा है। बप्पा हो बप्पा सब मॉल बेचे पर तैयार बइठा है। हम तो देख के चकरा गए। अइसन होता है। कोई बंटी के खरीद रहा है कोई बबली के फेरा में है। उनकी सुन मेरा माथा चकरा गया। मैंने पूछ ही लिया, आप कहना क्या चाहते हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मेरी बात सुन वे हंसने लगे। पूरा जिला जवार जान गया तोहरा पता नहीं चला। हमारा से का पूछे हो गुरू, तोहरा आगे कल सब राज खुल जाएगा। सोमवार तक धीरज धरो। न समझ में आए तो हमरा फोन करना तोहे हम बता देंगे।
(नोट : माउथ मीडिया बक्सर खबर का साप्ताहिक कालम है। जो शुक्रवार को प्रकाशित होता है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से पंचायत चुनाव के कारण क्रम टुट गया था। आगे से यह अपने नियत समय शुक्रवार को प्रकाशित हुआ करेगा।)



































































































