-पुलिस पहुंची तो कट्टा-गोली फेंक भागा सरपट
बक्सर खबर। गांव में दहशत फैलाने की गरज से एक युवक अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जैसी ही उसने पुलिस की गाड़ी देखी। हथियार फेंक भाग खड़ा हुआ। घटना बुधवार की देर रात डुमरांव थाना क्षेत्र के बनझुडेरा की है। जहां उसी गांव का युवक देशी कट्टा से फायरिंग कर रहा था। सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची।
पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ। कुछ सिपाहियों ने उसका पीछा किया। लेकिन, वे उसे पकडऩे में असफल रहे। डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया उसकी पहचान हो गई है। ग्रामीणों ने उसका नाम मदन यादव बताया है। उसके द्वारा फेंका गया गया देसी कट्टा और 3.15 बोर के ग्यारह कारतूस बरामद किए गए हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। लेकिन, फिलहाल वह गायब है।


































































































