बक्सर खबर : शहर के बुनियादी विद्यालय से वीर कुंवर सिंह कालोनी की तरफ जाने वाले मार्ग पर दुर्घटना हो गई है। बोलेरो की चपेट में आने से लक्की (10) की मौत मौके पर हो गई। आक्रोशित लोगों ने उस बोलेरो को फूंक दिया है।स्टेशन रोड में आगजनी कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। मौके पर डीएसपी व अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। विवाद समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना मंगलवार अपराह्न तीन बजे लगभग की है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया लक्की कुमार विराट नगर (धोबी घाट से लगा मुहल्ला) में रहने वाले दीपक का वह बेटा था। वाहन वीर कुंवर सिंह कालोनी के तरफ जा रहा था। इसी बीच बालक अचानक उसकी चपेट में आ गया। मौके पर जमा लोगों एवं कुछ युवाओं ने दुर्घटना का करण बने वाहन पर धावा बोल दिया। गाड़ी वालों ने भागकर जान बचाई। इसी बीच किसी ने उसमें आग लगा दी।






























































































