नवनिर्वाचित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, शहर में निकाला गया रोड शो बक्सर खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय के सम्मान में रविवार को अम्बेडकर चौक के पास एक निजी मैरिज हॉल में सम्मान सह कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि युवा मोर्चा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की जो पहल की है, वह सराहनीय है। उन्होंने युवाओं से संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा बिहार के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप दुबे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने युवाओं के बीच अपने संगठनात्मक अनुभव साझा किए और टीम वर्क की अहमियत समझाते हुए उन्हें साथ मिलकर आगे बढ़ने की सलाह दी। समारोह के बाद एक भव्य रोड शो भी निकाला गया, जो अम्बेडकर चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान सड़कें भाजपा कार्यकर्ताओं की नारों और उत्साह से गूंज उठीं।

कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, भोला सिंह और राजवंश सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लक्ष्मण शर्मा, विभोर द्विवेदी, बिट्टू सिंह, अक्षय ओझा, रूपेश दुबे, सत्येन्द्र जी, विक्की सिंह, विपुल राय, शिवम पाण्डेय, प्रह्लाद, अर्जुन सिंह, मुन्ना यादव, सोनू कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।