बस की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर

0
1856

इटाढ़ी दुर्गा मंदिर के पास हुआ हादसा, वाराणसी इलाज के दौरान युवक की मौत                                                बक्सर खबर। बक्सर-धनसोई मुख्य सड़क पर इटाढ़ी बाजार के पास मंगलवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवचंद्र सिंह का बेटा हरेराम सिंह अपनी पत्नी सविता देवी के साथ बक्सर से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक इटाढ़ी दुर्गा मंदिर के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। हरेराम सिंह की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को वाराणसी से लाया जा रहा है। परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here