बिहार रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए राजकुमार चौबे

0
123

रामनवमी पर पुष्पवर्षा, वेद गुरुकुलम और समाजसेवा के लिए मिला सम्मान                                            बक्सर खबर। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे को ‘बिहार रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, रामनवमी के मौके पर बक्सर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने और ‘वेद गुरुकुलम’ के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा केंद्र चलाने जैसे समाजसेवी कार्यों के लिए दिया गया। पटना के होटल मौर्या में एक निजी संस्था द्वारा सोमवार को आयोजित समारोह में यह अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव समेत कई नामी हस्तियों की मौजूदगी रही। पूरी गरिमा और उत्साह के बीच राजकुमार चौबे को ‘बिहार रत्न अवार्ड’ से नवाजा गया।

पुरस्कार लेते हुए उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि विश्वामित्र सेना के हर कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है। हम शिक्षा, संस्कृति और सेवा को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा संकल्प है कि वेदों की शिक्षा और नैतिक मूल्य हर गांव और कस्बे तक पहुंचें।” कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, शाहाबाद संयोजक कृष्ण शर्मा सहित संगठन के कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस उपलब्धि पर चौबे को बधाई दी और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here