प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ओमप्रकाश भुवन ने की घोषणा, बधाइयों का लगा तांता बक्सर खबर। चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने अविनाश पांडेय को भाजयुमो का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अविनाश पांडेय को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। सबसे पहले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप राय और मनोज पांडेय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बिहार भाजपा कार्यालय प्रभारी ज्ञानप्रकाश ओझा, जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, भाजयुमो बिहार उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाजपा बक्सर के महामंत्री विनोद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, सूर्यभान सिंह, मुन्ना यादव, सोनू राय, शैलेश कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, राकेश महतो सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद जताई। बताते चलें कि अविनाश पांडेय लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है। उनके नेतृत्व में भाजयुमो को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।