धूमधाम से हुआ बाबा गणिनाथ का वार्षिक पूजा 

0
103

भक्ति, प्रसाद और मेले जैसा माहौल, शाम को दुगोला रामायण का आयोजन                                             बक्सर खबर। सदर प्रखंड के चुरामनपुर गांव में शनिवार को बाबा गणिनाथ पूजा समिति की ओर से बाबा गणिनाथ का वार्षिक पंचित पूजा पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। सुबह से ही कानू मद्धेशिया व हलवाई समाज के लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा को खीर-पूड़ी का भोग चढ़ाया। मंदिर परिसर को खास अंदाज में सजाया गया था। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक आने वाले भक्तों को प्रसाद मिलता रहा। पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। चुरामनपुर के साथ दरहपुर, अर्जुनपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंदिर परिसर और गांव की गलियां मेले में तब्दील हो गईं।

मंदिर पथ पर छोटी दुकानों की सजावट, बच्चों के लिए झूले और चकरी ने माहौल को और भी खास बना दिया।समिति की ओर से शाम में दुगोला रामायण का आयोजन रखा गया है। इसमें गोपाल यादव और स्वामीनाथ यादव अपनी प्रस्तुति देंगे। स्थानीय लोग हर साल इस दुगोला का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार भी भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य सुभाष शाह, चंदन साह, बबन साह, गोरख साह, डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद, सूबेदार मेजर ललन प्रसाद उर्फ लल्लू शाह, सुनील शाह, सोनू शाह और चंद्रभूषण शाह की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here