आयुष्मान अभियान की धीमी रफ्तार पर डीएम ने जताई गहरी नाराजगी

0
199

तीन दिनों में बने महज 16 हजार आयुष्मान कार्ड, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज                    बक्सर खबर। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड बनाने की रफ्तार पर डीएम अंशुल अग्रवाल ने सख्त नाराजगी जताई है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर के सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इतनी धीमी प्रगति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया गया कि 26 से 28 मई तक चले विशेष अभियान कैंप में करीब 16,000 आयुष्मान कार्ड बने, लेकिन जिलाधिकारी इस आंकड़े से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने इसे “अत्यंत असंतोषजनक” बताते हुए संबंधित अधिकारियों की क्लास लगा दी।

इस दौरान अभिषेक कुमार, जिला समन्वयक से कारण बताओ नोटिस जारी करने और मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया। साथ ही सिविल सर्जन को भी कड़ा निर्देश मिला कि जो भी कर्मचारी या वसुधा केंद्र से जुड़ा स्टाफ इस काम में लापरवाही बरत रहा है, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर रिपोर्ट करें। बैठक में मौजूद सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी फटकार लगाते हुए कहा गया कि वे खुद इस काम की निगरानी करें और तय लक्ष्य के अनुसार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

पाठकों के लिए जानना जरूरी: आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक कार्ड नहीं बनवाया है तो नजदीकी वसुधा केंद्र या सरकारी अस्पताल में संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here