– आवागमन में होगी सुविधा, संसद में पूछा था ओवर ब्रिज से जुड़ा सवाल
बक्सर खबर। बक्सर के पांडे पट्टी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग सांसद सुधाकर सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की है। उन्होंने अपने पत्र में बक्सर के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए बताया है। यहां ओवर ब्रिज बनने से लोगों को बहुत सुविधा होगी। आए दिन यहां जाम लगा रहता है। जिससे दैनिक यात्री व स्कूली छात्र भी परेशान होते हैं। इस सूचना के लेकर सांसद के मीडिया प्रतिनिधि द्वारा जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि ओवर ब्रिज स्वीकृत हो गया है।
वर्ष 2024 के दिसंबर माह में इसके लिए सांसद ने रेल मंत्री को पत्र दिया था। उसकी प्रति भी उन्होंने जारी की है। हालांकि मंजूरी मिलने से जुड़ा पत्र अभी सामने नहीं आया है। पूर्व में सांसद सुधाकर ने बक्सर में कितने ओवर ब्रिज को स्वीकृति मिली है। ऐसा सवाल किया था। जिसका जवाब रेल मंत्रालय ने उन्हें भेजा था। जिसमें चौसा, बक्सर पूर्व रेलवे फाटक, डुमरांव, रघुनाथपुर का उल्लेख था। अब पांडेय पट्टी में भी इसकी ब्रिज बनने की स्वीकृति हो गई है। जैसा की उन्होंने अपने प्रेस रिलीज में कहा है।






























































































