अमन कुमार ओझा बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता

0
132

-जिलाध्यक्ष ने जारी की पदाधिकारियों और कार्य समिति सदस्यों की सूची
बक्सर खबर। युवा नेता अमन कुमार ओझा को भाजपा किसान मोर्चा का जिला प्रवक्ता बनाया गया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राय ने कुल 41 सदस्यों की सूची जारी की है। जिसमें नौ लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी व कार्यसमिति सदस्यों का नाम शामिल है। इस सूची में शामिल अमन कुमार ओझा ने कहा कि, हमारी पार्टी और विशेषकर किसान मोर्चा की टीम बहुत ही जुझारू है और ग्रामीण परिवेश से जुड़ी है।

हमारा प्रयास होगा, पार्टी के कार्यों और किसानों की जरूरतों को हम प्रमुखता से उठाएं। ओझा को प्रवक्ता बनाए जाने पर  भाजपा के कद्दावर नेता प्रदीप राय, मनोज सिंह, धीरेन्द्र तिवारी जिला मंत्री बुटेली तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष ओझा, आशीष रंजन, बुआ तिवारी, सरोज तिवारी,, बबलू ओझा, नित्यानंद ओझा, अभिषेक ओझा, शशिकांत ओझा, बबन यादव, रूपेश यादव, विजय यादव, जयराम पांडेय आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here