‌‌‌ अहियापुर कांड : रिमांड की अवधि समाप्त, जेल गए तीनों मुख्य आरोपी

0
4217

-न्यायालय की अनुमति से पूछताछ के लिए लाए गए थे मनोज, संतोष व बटेश्वर
बक्सर खबर। अहियापुर तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोज सिंह, संतोष सिंह व बटेश्वर यादव आज रविवार को वापस जेल भेज दिए गए। रविवार का दिन था, इसलिए मीडिया से इनका सामना नहीं हुआ। लेकिन, कड़ी पूछताछ के बाद इन्हें मेडिकल जांच के उपरांत वापस जेल में जमा किया गया होगा। क्योंकि नियमों के अनुरूप वापसी से पहले, स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होता है। पुलिस ने पूछताछ की प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखा। आरोपी कहां, रखे गए थे, क्या हालचाल हुआ। इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

न्यायालय ने पुलिस के आग्रह पर चार दिन की अनुमति प्रदान की थी। इससे पहले सलीम और महेन्द्र को दो दिन के रिमांड पर लाया गया था। बारी-बारी से हुई पूछताछ में क्या जानकारी मिली। पुलिस ने उसे सार्वजनिक नहीं किया है। क्योंकि अभी कई आरोपी बाहर हैं। और अनुसंधान का कार्य प्रगति पर है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर कदम आगे बढ़ा रही है। वापसी के संबंध में पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष ने बताया, आज रविवार की दोपहर तीनों को वापस न्यायालय के आदेश के अनुरुप केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here