– एसपी ने कहा अभी चलेगी पूछताछ, कहां हैं अन्य आरोपी
बक्सर खबर। अहियापुर तिहरे हत्याकांड के आरोपी उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को इसे स्टेशन रोड से दबोचा गया। ऐसी संभावना जतायी जा रही है। वह न्यायालय जाने की जुगत में होगा। तभी रास्ते में पुलिस ने उसे दबोच लिया होगा। यह कामयाबी नगर थाने की टीम को मिली है। नगर थाने के अनुसार वह ट्रेन से कहीं निकले की जुगत में था। हमें गुप्त सूचना मिली और उसे समय रहते दबोच लिया गया। उमेश यादव जेल भेजा जाएगा। या पूछताछ के लिए अभी रोक कर रखा जाएगा। इस संबंध में पूछने पर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कहा।
आज उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद जेल भेजा जाएगा। पुलिस कप्तान का यह कथन स्पष्ट करता है कि हत्याकांड के कई आरोपी फरार हैं। उनके बारे में गहन पूछताछ होनी है। उमेश अहियापुर के रहने वाले लक्ष्मण यादव का पुत्र है। यह घटना का नौवां आरोपी है। जो पुलिस की जद में आया है। अभी भी कुल दस लोग बाहर हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। तिहरे हत्याकांड में कुल 19 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।