अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन, दुबई में हुई घटना

0
1077

बक्सर खबर : देश की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया है। यह सूचना आ रही है। दुबई में हार्ट अटैक आने से उनका दुखद अंत हो गया। अपने भांजे मोहित की शादी में शामिल होने वहां पति और बेटियों के साथ गई थीं। रविवार की सुबह यह दुखद खबर सामने आई।

पद्मश्री पुरस्कार विजेता अभिनेत्री के निधन पर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने शोक जताया है। सूत्रों के अनुसार उनका जन्म 1963 में हुआ था। 54 वर्ष की उम्र में उनका ऐसा दुखद होने से सिने जगत के अलावा उनके प्रशंसक भी आहत हैं। उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर प्राइवेट विमान से मुंबई लाया जाएगा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here