सिंचाई के दौरान हादसा : करंट लगने से किसान की मौत, गांव में मातम

0
983

मोटर चालू करते समय हुआ हादसा, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश                                        बक्सर खबर। रामपुर पंचायत के रसूलपुर गांव में गुरुवार को खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय विनोद सिंह, रसूलपुर निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र थे। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि विनोद सिंह अपने खेत में पटवन के लिए बोरिंग चालू कर रहे थे, इसी दौरान बिजली का प्रवाहित तार उनके संपर्क में आ गया। बिजली की जोरदार झटका लगते ही वे वहीं गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य पूजा देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर राजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा और हरसंभव सरकारी सहायता देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here