-शहर के सिंडिकेट से आरोपी गिरफ्तार, एक वर्ष से हो रही थी तलाश
बक्सर खबर। गुजरात की पुलिस ने रविवार को बक्सर के सिंडिकेट इलाके में छापामारी की। इस मोहल्ले का रहने वाला धर्मेन्द्र राम अपने घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पकड़ने आई राजकोट के थाना वेरावल की पुलिस ने बताया चार वर्ष की बच्ची के साथ गलत हरकत करने के आरोप में यह वांटेड है। वर्ष 2024 में इसके खिलाफ वहां प्राथमिकी दर्ज की गई थी। केस के अनुसंधान में इसकी जानकारी मिली।
इस टीम में शामिल पीएन भवाड व महेन्द्र सिंह ने बताया। बक्सर पहुंचने के उपरांत हम लोगों ने यहां की पुलिस से सहयोग मांगा। नगर थाने की टीम ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। जब छापामारी हुई तो यह अपने घर में लेटा था। लेकिन, पुलिस की भनक लगते ही भागने का प्रयास किया। लेकिन, टीम पहले से वहां मौजूद थी। इस मौके से दबोच लिया गया। वहां से इसे नगर थाना बक्सर लाया गया। यहां जरूरी कागजी कार्रवाई करने के उपरांत राजकोट की पुलिस वापस लौट गई





























































































