मचा हडकंपः बैंक परिसर में बैग से गायब हुये दस हजार

0
1546

बक्सर खबरः बैंक से पैसा निकालने आई महिला उचक्कों की शिकार हो गई है। बड़ी सफाई से परिसर में ही बैग मे रखे रूपयो पर हाथ साफ कर भाग निकले। महिला जब बाहर निकल रूपयो को गिनना चाही तो उसके होश उड़ गए। उसका बैग खाली था। इसके बाद महिला ने डुमरांव थाना को सूचना दी।

घटना गुरूवार की दोपहर डुमरांव स्टेट बैक शाखा की है। सुत्रों के अनुसार स्टेशन बाईपास रोड निवासी परमशातो देवी पति स्व कृष्ण मिश्र स्टेट बैंक से दस हजार रूपये की निकासी कर बैग में रख बैंक से बाहर निकली। रूपया बैग से रूपया गायब होने के बाद महिला खासे परेशान हो गई। पुलिस महिला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामलें के छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here