जुआ खेलते पांच को पुलिस ने पहुंचाया हवालात

0
2061

बक्सर खबरः जुआ खेलते रंगेहाथ पांच जुआरी को पुलिस पकड़ा।गिरफ्तारी राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा उच्च विद्यालय के पीछे बगीच में हुई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि लम्बे समय से तियरा गांव में जुआ खेलने की सूचना आ रही थी। पुलिस ने कई बार छापेमारी की परन्तु सफलता नही मिल रही थी।

शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना मिली की तियरा उच्च विद्यालय के पास जुला का संचालन हो रहा है। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी की जिसमें मारकण्डेय चैहान(तिलकड़ा), बादशाह सिंह(नुआंव), महेन्द्र राम(तियरा), लालबाबू चैहान(तिलकड़ा), अशोक चैहान तिलकापुर को ताश के पत्ते व नगदी के साथ पकड़ा गया। नगदी की गिनती नही हुई है क्योंकि उसी समय बन्नी में हत्या हो गई। पुलिस यहां आ गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here