स्टेशन पर 444 बिना टिकट यात्री पकड़े गए

0
1752

दानापुर मंडल की लाल गाड़ी ने चलाया विशेष अभियान, 2.28 लाख रूपए से अधिक वसूला गया जुर्माना                                                                बक्सर खबर। सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच अभियान के दौरान अफरा-तफरी मच गई जब बिना टिकट यात्रा कर रहे 444 यात्रियों को पकड़ा गया। दानापुर मंडल की ‘लाल गाड़ी’ के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टीम, बक्सर आरपीएफ की सहयोग से चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 2,28,795 रूपए का जुर्माना वसूला गया।

जानकारी के अनुसार, टिकट जांच के इस विशेष अभियान में 13 टीटीई और 4 आरपीएफ जवानों की टीम ने स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में सघन जांच की। इस दौरान कई ऐसे यात्री भी पकड़े गए जो चालाकी से बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिना टिकट यात्रा न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे रेलवे को राजस्व का बड़ा नुकसान होता है। ऐसे में यात्रियों को हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। इस तरह के अभियानों से न सिर्फ नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है, बल्कि यह उन यात्रियों के लिए भी चेतावनी है जो चोरी-छिपे यात्रा करने की कोशिश करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here