सड़क दुर्घटना में एमवी कालेज के पूर्व प्राचार्य कामता चौबे घायल

0
2977

बक्सर खबर : सड़क दुर्घटना में एमवी कालेज के पूर्व प्राचार्य कामता चौबे घायल हो गए हैं। उनके साथ एमवी कालेज के अन्य कर्मी नन्हेंश्वर बाबू भी घायल हुए हैं। इन दोनों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। दुर्घटना मंगलवार को अपराह्न तीन बजे के लगभग हुई। यह दोनों लोग कार से वाराणसी से ही वापस बक्सर लौट रहे थे। इसी बीच रोइनी भान पुल के पास कार चाट में जा गिरी।

कार को संभवत: चालक चला रहा था। जहां दुर्घटना हुई वहां तीखा मोड़ है। परिजनों को इसकी सूचना जैसे ही मिली वे इन्हें एंबुलेंस के द्वारा लेकर वाराणसी भागे। सूत्रों के अनुसार जो कार दुर्घटना का शिकार हुई है। वे नन्हेश्वर बाबू की है। दुर्घ्‍टना के संबंध में पूछने पर थानाध्य राजपुर ने बताया यह इलाका जिले की सीमा से लगा हुआ है। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया है। हमें भी इतनी ही सूचना प्राप्त हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here