मझरियां गांव से गाड़ी समेत शराब बरामद

0
2827

बक्सर खबर : सदर प्रखंड के मझरियां गांव में शराब की खेप लेकर पहुंची पीकप गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। तलाशी के दौरान गाड़ी में छीपकर रखी गई कुल 175 बोतल शराब मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया मंगलवार की रात एसड्राइव पर गई पुलिस लौट रही थी। तभी मझरियां गांव के पास बगैर नंबर की सफेद पीकप देखी गई। पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तो यह माजरा सामने आया। गाड़ी समेत शराब को जब्त किया गया है। इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here