संशय समाप्त: जुलाई से डे हो जाएंगे स्कूल

0
1429

बक्सर खबर : एक जुलाई से भी सभी सरकारी मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय डे हो जाएंगे। अर्थात सुबह साढ़े छह बजे से खुलने वाले विद्यालय प्रात: नौ बजे खुल जाएंगे। इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीकृष्ण सिंह ने बक्सर खबर को दी। सोशल मीडिया पर शिक्षकों द्वारा यह बार-बार प्रश्न उठाया जा रहा था। स्कूल डे होंगे अथवा मार्निंग ही चलेंगे। इस संबंध में पूछने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा यह पूर्व निर्धारित समय है।

एक जुलाई से विद्यालय का समय डे हो जाता है। क्या इसके लिए भी कोई आदेश जारी होगा? उनका जवाब था जो समय पूर्व से निर्धारित है। उसके लिए कोई पत्र जारी नहीं होगा। गर्मी की छुट्टी से पहले डीएम से अनुमति लेकर अवकाश की घोषणा हुई थी। उसका कारण यह था कि तय तिथि से पहले ही अवकाश घोषित हुआ था। यह तभी संभव है। जब डीएम की अनुमति मिल जाए। अब विद्यालय सुबह नौ से अपराह्न चार बजे तक चलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here