खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला छठ व्रत शुरू

0
315

बक्सर खबरः बुधवार को खरना कर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला छठ व्रत की शुरूआत की। खरना में आम की लकड़ी तथा मिट्टी के चूल्हें पर गाय के दूध तथा गुड़ में खीर तथा रोटी का प्रसाद बनाया गया। जिसे खाकर व्रती महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू हुआ। इधर बुधवार को पूरे दिन बाजार में व्रती परिवार के द्वारा फल, सूप, दौरा, महावर आदि की खरीददारी की जा रही थी। बाजार में सुबह से देर रात तक तिलभर भी जगह नहीं बची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here