बक्सर खबर : पिछले चौबीस घंटे के दौरान डुमरांव अनुमंडल के तीन गांवों में आगजनी की घटनाएं हुई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान नैनीजोर गांव में हुआ है। बुधवार की रात लगी आग में आठ लाख से अधिक की संपति जलकर स्वाहा हो गयी। कुल दस घरों में रखा, राशन, कपड़े और जरुरी सामान खाक हो गए। सूचना के अनुसार जिनमें घर जले हैं। उनमें हृदया यादव, अयोध्या यादव, विजय शंकर यादव, वृंदा यादव, राजेश यादव, धनजी यादव, मनजी यादव, गणेश यादव शामिल हैं। इनका सबकुछ जल गया है। वहीं दूसरी तरफ डुमरांव के रामचन्द्र सिंह के घर में भी खाना बनाने के दौरान आग लग गयी। इसमें भारी नुकसान हुआ है। दखिनांव गांव में भी ललन राम व केशव राम की संपति जलकर खाक हो गयी है।































































































