बक्सर खबर : युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर यह प्रदर्शन किया गया। नाकाम सरकार हर मोर्चे पर विफल है। देश में कोई काम नहीं हुआ। युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी। पिछले तीन साल से युवा इस उम्मीद में थे। लेकिन उनका इंतजार पूरा नहीं हुआ।
मोदी की सरकार इस्तीफा थे। उसे पद पर रहने का कोई हक नहीं है। इन बातों के साथ युवा राजद के युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक से इनका प्रदर्शन प्रारंभ हुआ। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरा। युवा राजद के अध्यक्ष बबलू यादव ने कहा मोदी सरकार के तीन साल, युवा हुए बेहाल। हम केन्द्र की विफलता को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।






























































































