बक्सर खबर : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह दिल्ली में भर्ती हैं। सोमवार को उनका आपरेशन सफदर गंज अस्पताल में हुआ। सांसद अश्विनी चौबे के सूत्रों ने बताया कि उनका आपरेशन सफल है। चौबे ही उन्हें यहां से दिल्ली ले गए। अस्पताल में भर्ती कराया और दाहिने बाह का आपरेशन कराया। यहां हम पाठकों को बता दें। पिछले दिनों पावर हाउस में हुई मारपीट के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रामजी सिंह व भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह को चोट आई थी। उसके बाद से उनके हाथ में तकलीफ बढ़ती जा रही थी। अंत: उन्हें डाक्टरों ने आपरेशन की सलाह दी। फिलहाल वे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।



































































































