बक्सर खबर : उफनती गंगा के पानी में नहाने के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटना में दो किशोरों की मौत हो गयी। पहली घटना ब्रह्मपुर प्रखंड के उमेदपुर घाट पर सुबह दस बजे के लगभग हुई। मृत किशोर सोनू साह (15) पिता मनोज साह प्रखंड के पंचफेड़वा गांव का हरने वाला था। उसका शव बरामद नहीं हो सका है। दूसरी घटना सिमरी प्रखंड के बड़कागांव-नगपुरा घाट पर दोपहर के वक्त हुई। बलिहार का रहने वाला धूरा कुमार (यह वह नाम है, जिसे गांव वाले बुलाते थे) पिता स्व. खैरुदिन पानी में बह गया। उसका शव भी नहीं मिला है। दुर्घटना का शिकार हुआ किशोर नौवीं कक्षा का छात्र था। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र भी पन्द्रह से सोलह वर्ष के लगभग होगी। ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे हैं। सूचना के अनुसार ब्रह्मपुर प्रखंड के उमेदपुर घाट पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद थी। वह शव की तलाश कर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि नगपुरा घाट पर दूसरा किशोर डूब रहा था। उसे बचाने के क्रम में यह बालक डूब गया।





























































































