नप की सशक्त कमेटी में योगेश राय समेत तीन को मिली जगह

0
2043

बक्सर खबर : नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न होते ही शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद परिषद की सशक्त स्थायी कमेटी का गठन होता है। जिसके लिए मुख्य पार्षद माया देवी ने तीन लोगों के नाम का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा है। सूत्रों के अनुसार कमेटी में जीन तीन पार्षदों का नाम शामिल किया गया है। उनमें योगेश राय वार्ड नम्बर एक, मीरा शर्मा वार्ड नम्बर 13 एवं आशा तिवारी वार्ड नम्बर 10 का नाम है।

इन्हें नप अधिनियम की धारा 24 के तहत 19 तारीख को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। नगर परिषद के सूत्रों ने बताया शहर के विकास कार्यो को मूर्त रुप देने के लिए स्थायी कमेटी का गठन होता है। जिसमें पांच सदस्य होते हैं। मुख्य पार्षद व उपाध्यक्ष पदेन सदस्य हैं। इनके अलावा अन्य तीन को इसका सदस्य बनाया जाता है। जो प्रक्रिया शपथ ग्रहण के साथ पूरी हो जाएगी। मुख्य पार्षद उसी को अपनी कमेटी में रखता है जो उसके पक्ष का होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here