बक्सर खबर : केन्द्रीय जेल में बंद शातिर अपराधी ओंकार नाथ सिंह उर्फ शेरु सिंह व संदीप यादव ने अपने-अपने हाथ की नस काट ली है। यह घटना सोमवार रात की है। खबर मिलते ही जेल प्रशासन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। जिला पुलिस की टीम जेल भेज गयी। कड़ी सुरक्षा में उनका उपचार शुरु हुआ। सूत्रों की माने तो दोनों ही उपचार के लिए तैयार नहीं थे। फिलहाल इनकी हालत खतरे से बाहर है। जेल के बंदियों ने ऐसा क्यूं किया। यह तो पता नहीं। पर पिछले दो दिन से संदीप व शेरु आमरण अनशन पर थे। इसके बाद भी जेल प्रशासन ने इनकी सुध नहीं ली। पिछले सप्ताह जेल के बंदियों के बीच न्यायालय परिसर में ही मारपीट हुई थी। जब वे कैदी वाहन में बंद थे। तब संदीप और शेरु ने मिलकर बोतल गैंग पर हमला किया था। इन घटनाओं के कारण जेल व पुलिस प्रशासन दोनों ही इन दिनों परेशान है। कैदियों की इसके पीछे क्या मनसा है। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लेकिन, इन घटनाओं ने जेल प्रशासन को परेशान कर रखा है। खबर की तस्दीक के लिए नगर कोतवाल राघव दयाल से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार रात की है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है।






























































































